
नई दिल्ली: मुश्किलों में घिरी भुगतान कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दे दिया है. चावला ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्त कार्रवाई का सामना कर रही है.
पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी one97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर बाजार को इस इस्तीफे की सूचना दी. कंपनी ने कहा, ‘‘चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाशने के लिए आठ अप्रैल, 2024 को इस्तीफा दे दिया. उन्हें 26 जून को कामकाजी घंटों के बाद पीपीबीएल से मुक्त कर दिया जाएगा, बशर्ते आपसी सहमति से कोई बदलाव न हो.”



