राजनीति

अडानी पर पोस्ट को लेकर घिर गए पवन खेड़ा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर घिर गए। ‘द हिंदू’ ग्रुप की पूर्व चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी ने उनके पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें इवेंट स्पॉन्सर अडानी ग्रुप का भी जिक्र था। इस पर पार्थसारथी ने कांग्रेस के अडानी ग्रुप के प्रति ‘जुनून’ को ‘बचकाना’ बताया। साथ ही राहुल गांधी के संसद के बाहर अडानी और पीएम मोदी के मुखौटे पहने प्रदर्शन का भी जिक्र करते हुए सवाल उठाए। यह पूरा मामला 12-13 दिसंबर 2024 का है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थी। इसमें इवेंट स्पॉन्सर अडानी ग्रुप का भी जिक्र था। खेड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘क्या इन्हें भी अडानी प्रेजेंट कर रहे हैं?’

इस पोस्ट पर मालिनी पार्थसारथी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खेड़ा की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी दिन-ब-दिन हास्यास्पद होती जा रही है। अडानी के प्रति यह जुनून उनके नेताओं और प्रवक्ताओं को बचकाना प्रतिक्रियाओं की ओर धकेल रहा है।’

मालिनी पार्थसारथी ने राहुल गांधी के संसद के बाहर किए गए प्रदर्शन का भी जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस सदस्य प्रधानमंत्री मोदी और  अडानी के मुखौटे पहने नजर आए थे। पार्थसारथी ने लिखा, ‘पहले राहुल गांधी का मॉक इंटरव्यू, जिसमें कांग्रेस के संसदीय दल ने संसद के बाहर अडानी और मोदी के मुखौटे पहने लोगों के साथ खड़े थे, और संसद में गंभीर मुद्दे उठाने के बजाय मॉक इंटरव्यू कर रहे थे।’ उन्होंने खेड़ा के कमेंट को ‘बचकाना’ बताया।

पार्थसारथी ने यह भी कहा कि ज्यादातर मीडिया इवेंट बड़े कॉर्पोरेट ब्रांड्स के स्पॉन्सरशिप से चलते हैं। यह मीडिया इंडस्ट्री में आम बात है और इसका इवेंट के वक्ताओं या मेहमानों से कोई लेना-देना नहीं होता है। यही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद है @INCIndia इस मुद्दे से आगे बढ़ेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button