छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल खत्म, अब राजस्व संबंधित कामों में आएगी तेजी-राजस्व मंत्री

रायपुर. ऑनलाइन कामों में आ रही परेशानियों को लेकर जारी पटवारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है. आदर्श आचार संहिता और लोगों के कामों को देखते हुए पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. आज से ऑनलाइन काम फिर शुरू करेंगे. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि पटवारियों से चर्चा जारी थी. आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है. अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कामों में तेजी आएगी.

बता दें कि शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार किया था. 16 दिसंबर से प्रदेशभर के पटवारी सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर बैठे थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button