मध्यप्रदेश

छतरपुर में पटवारी और दोस्त की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में मिले शव

छतरपुर।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा में शुक्रवार की सुबह पटवारी और उसके मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों गुरुवार शाम को रोज़ाना की तरह खेत पर घूमने गए थे, अगले दिन दोनों के शव खेत में मिले पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ राजनगर तहसील के उमरिया हल्का में पदस्थ पटवारी प्राण सिंह 50 वर्ष जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती आदिवासी के पति हैं वे अपने दोस्त छन्नू यादव 45 वर्ष के साथ गुरुवार की शाम को रोज़ाना की तरह खेत पर घूमने गए थे। 

इसके बाद देर रात तक दोनों नहीं लौटे। उधर परिजनों ने बताया कि उनसे फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों का फोन बंद बता रहा था। इसके बाद रात भर खराब मौसम के चलते परिजनों ने दोनों को तलाश नहीं किया। शुक्रवार सुबह पटवारी के परिजन खेत पर पहुंचे तो दोनों बेहोश अवस्था में पड़े मिले इसके बाद परिजन पटवारी प्राण सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से छन्नू यादव 45 वर्ष के शव को भी बरामद किया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पटवारी प्राण सिंह के बेटे कमलेश ने बताया कि उनके पिता के गले में और उनके दोस्त छन्नू यादव के कान और पैरों से खून के निशान मिले हैं जिससे मार-पीट की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रुति ने बताया कि घटना स्थल पर एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। दोनों के शव खेत पर स्थित निर्माणधीन मकान में मिले हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button