छत्तीसगढ़

जगदलपुर में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार : भारत सरकार से अनुमति नहीं;  4 महीने से अधर में अटका बंद भवन से लोगों में निराशा बढ़ी

जगदलपुर 30 अप्रैल 2024। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से अब तक अनुमति नहीं मिली है। जिसके चलते भवन में ताला जड़ा हुआ है। बस्तर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने अब भी राजधानी रायपुर का लगभग 400 से 500 किमी का सफर तय करना पड़ता है, जिसके कारण खर्च बढऩे के साथ ही समय भी लगता है।

जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की खबर ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी थी लेकिन पिछले 4 महीने से बंद भवन को देखकर लोग फिर से निराश हो रहे हैं। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि इन सभी तकनीकि आवश्यकताओं के साथ भवन निर्माण पूरा हो गया है। भारत सरकार से अनुमति मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button