राष्ट्रीय
पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई को कुचला, 15 से अधिक की मौत

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे अंदर बैठे यात्री घबरा गए। अफवाह सुनकर कुछ यात्री ट्रेन से कूदने लगे, ताकि वे अपनी जान बचा सकें। लेकिन जैसे ही वे ट्रेन से कूड़े, दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जलगांव जिले में चेन पुलिंग के बाद यात्रियों के ट्रेन से कूदने से यह हादसा हुआ, और वे दूसरी ट्रेन के नीचे दब गए।



