महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरे यात्री, 3 की मौत, कई घायल

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ के कारण चलती लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह हादसा ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ। कुछ यात्री जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे, वे मुंब्रा स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर गए।

ट्रेन में थी भारी भीड़
हादसे का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ट्रेन सेवाएं भी इस हादसे से प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कैसे हुआ हादसा
मुंब्रा रेल हादसे पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा ि मुंब्रा से दिवा जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे आठ लोग गिरने की घटना हुई है। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने इस घटना की सूचना दी। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना डाउन/फास्ट लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कसारा से आने वाली लोकल ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे लोग और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग एक-दूसरे से टकरा गए और गिर गए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button