जरा हट के

पैंट खिसक गई नीचे, बच्चे का नहीं रुका डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल, हर कोई बन गया जबरा फैन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक समूह दिख रहा है। यह किसी डांस प्रतियोगिता का वीडियो लग रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डांस कर रहे बच्चे नजर आ रहे हैं।

कुछ लोगों में किसी काम को करने का ऐसा जुनून छा जाता है कि वो सबकुछ भूल जाते हैं। वो अपने लक्ष्य का, पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब इन दिनों एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, बच्चा डांस कर रहा है और उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लेकिन बच्चा डांस करता रहता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक समूह दिख रहा है। यह किसी डांस प्रतियोगिता का वीडियो लग रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डांस कर रहे बच्चे नजर आ रहे हैं। इस समूह में एक बच्चे की डांस करते-करते पैंट नीचे खिसक जाती है। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैंट खिसक जाने के बाद भी बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है। स्टेज पर सभी लोगों के सामने डांस करते बच्चे की पैंट नीच खिसक गई, लेकिन बच्चा घबराता या शर्माता नहीं है, बल्कि पूरे जोश के साथ नाचता रहा। पूरे ग्रुप ने धमाकेदार डांस किया और बच्चे का सभी का आखिरी तक साथ देना तारीफ के काबिल है। 

वायरल वीडियो को देखकर लोग बच्चे की तारफी कर रहे हैं। वीडियो पर लोग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, चाहे कुछ भी हो जाए, नृत्य को रोका नहीं जा सकता। एक अन्य शख्स का का कहना है कि क्या शानदार रवैया और आत्मविश्वास है। सलाम! यह हर किसी के बस की बात नहीं होती। एक और शख्स ने कहा कि मुझे लगता है कि इसी वजह से वह मंच पर मुख्य कलाकार हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button