उत्तरप्रदेश

UP में मिली पाकिस्तानी महिला! सरकारी राशन के उठा रही मजे, जब भारत आई तो आठ महीने की थी…अब सात बच्चों की मां, खुले कई ऐसे राज कि उड़ जाएंगे होश

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। आरोप है कि यहां पाकिस्तान की फरहत सुल्ताना नामक महिला ने धोखे से भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए। महिला ने बड़ी चालाकी से न केवल अपना आधार कार्ड बनवाया, बल्कि खुद को परिवार का मुखिया बताकर राशन कार्ड भी बनवा लिया। यह मामला सामने आने के बाद बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां बता दें कि इससे पहले भी एक पाकिस्तानी महिला ने सरकारी दस्तावेज बनवाकर सरकारी टीचर की नौकरी हासिल कर ली थी।

लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही थी पाकिस्तानी महिला 
बरेली में इन दिनों एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर ‘ऑपरेशन खोज’ नामक एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी इंचार्ज सौरव तोमर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सूचनाएं जुटा रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि मूल रूप से पाकिस्तान की नागरिक फरहत सुल्ताना लंबे समय से बरेली में रह रही है और वह दीर्घकालीन वीजा (Long Term Visa) पर भारत में निवास कर रही है। 

फरहत सुल्ताना ने धोखे से बनवाए सभी सरकारी दस्तावेज 
पुलिस ने जब इस मामले में जानकारी जुटाई तो पता चला कि फरहत सुल्ताना ने बरेली के सूफीटोला, थाना बारादरी क्षेत्र निवासी शाहिद खलील से विवाह किया है। वह वर्तमान में यहीं निवास कर रही है। इसी के साथ-साथ, उसने कुछ लोगों की मदद से सरकारी दस्तावेज भी हासिल कर लिए और अपना आधार कार्ड व राशन कार्ड भी बनवा लिया। जबकि नियमानुसार, किसी भी दूसरे मुल्क के नागरिक को जब तक भारत की नागरिकता नहीं मिल जाती, तब तक व्यक्ति को भारत की नागरिकता से संबंधित दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड नहीं मिल सकते। लेकिन फरहत सुल्ताना ने अपनी पहचान छुपाकर छलपूर्वक ये दस्तावेज हासिल कर लिए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button