जरा हट के

पाकिस्तानी मॉडल ने बिकिनी में किया रैंपवॉक, वीडियो करना पड़ा डिलीट!

दुनिया चांद पर पहुंच गई है, समाज प्रगति पर है, लोगों की सोच में विस्तार आ रहा है, पुरानी-रूढ़िवादी मानसिकता को खत्म किया जा रहा है, मगर पाकिस्तानियों की सोच और तौर तरीकों में आज भी कोई बदलाव नहीं है. इस बात का ताजा उदाहरण देखने को मिला है एक पाकिस्तानी मॉडल के मामले में, जो सिर्फ बिकिनी पहनने की वजह से अपने देश में आलोचनाएं झेल रही है. हाल ही में इस मॉडल ने बिकिनी पहनकर एक ब्यूटी कंप्टीशन में रैंपवॉक किया तो इतना हंगामा मचने लगा कि उसे मजबूरी में वीडियो को ही डिलीट करना पड़ा.

मॉडल ने तो वीडियो डिलीट कर दिया, मगर सोशल मीडिया पर जब कोई पोस्ट वायरल हो जाए, तो उसे पूरी तरह खत्म होने में समय लगता है. अब मॉडल के वीडियोज दूसरे अकाउंट्स से भी पोस्ट किए जा रहे हैं. ट्विटर पर अकाउंट ने भी पोस्ट किया है. इस मॉडल का नाम है रोमा माइकल जिन्होंने हाल ही में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में अपने देश पाकिस्तान को रिप्रेजेंट किया, मगर उनके देशवासियों ने ही उनका समर्थन नहीं किया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button