राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने हमास स्टाइल में की अटैक करने की कोशिश, भारत ने कर दिया नाकाम

नई दिल्ली: भारत इस वक्त पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। कुछ घंटों पहले पाकिस्तान ने जम्मू पर मिसाइल अटैक करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने इस बार हमास स्टाइल में मिसाइल अटैक करने की कोशिश की।

जम्मू में गुरुवार शाम पाकिस्तानी अटैक की कोशिश के दौरान वैसे ही नजारे दिखाई दे रहे थे, जिस तरीके से इजराइल पर हमास करता है। ऐसा लग रहा था कि जैसे कई सस्ते रॉकेट एक साथ दागे गए हों। बता दें कि पिछले महीने ISI और हमास के कुछ सदस्य पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में पहुंचे थे।

जम्मू-अमृतसर सहित कई शहरों में ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सेक्टरों में 8 मिसाइलें दागीं थीं, लेकिन, एयर डिफेंस यूनिट ने उन सभी को हवा में ही रोक दिया। इसके साथ ही, भारतीय वायुसेना ने उधमपुर और जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया। इन घटनाओं के बाद, राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके अलावा, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, जम्मू और अमृतसर में भी ब्लैकआउट किया गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान जम्मू में ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ से हमले कर रहा है। जवाब में, भारतीय वायु रक्षा तोपें भी फायरिंग कर रही है।

पाकिस्तान की हरकतों का दिया जा रहा जवाब

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान की ओर से होने वाली किसी भी हरकत का जवाब दिया जाएगा और दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असली शुरुआत पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को की थी। हम उस हरकत का जवाब दे रहे हैं। हालांकि, हमारी कार्रवाई संयमित थी। इसमें गैर-नागरिक और गैर-सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई सिर्फ आतंकी कैंपों तक ही सीमित थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button