अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के अटैक से तिलमिलाया पाकिस्तान, कंधार से लेकर स्पिन बोल्डक तक दागे ड्रोन

एजेंसियां— इस्लामाबाद, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शनिवार (11 अक्तूबर) को भारी तनाव देखने को मिला। दोनों देशों के बीच एयरस्ट्राइक में कई जवानों की मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने रविवार (12 अक्तूबर) को लगभग 12 घंटे बाद फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। अफगान मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने स्पिन बोल्दक बॉर्डर, कंधार में ड्रोन स्ट्राइक की। इस हमले को अफगान अधिकारियों ने सीमा की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्पिन बोलदक बॉर्डर, कंधार में पाकिस्तानी सेना की ड्रोन स्ट्राइक में एक अफगान नागरिक की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोग भय और दहशत में हैं। हालांकि, घटना की पूरी पुष्टि और विस्तृत जानकारी अभी आना बाकी है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बीती रात हुई झड़पों के बाद दोनों पक्षों ने कुछ समय के लिए संघर्ष रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पाकिस्तान ने इसका पालन नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान फिर से अफगान सीमा का उल्लंघन करता है तो अफगान सुरक्षा बल कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button