राष्ट्रीय

भारत के 9 मिसाइलों की तैनाती के खुलासे पर बौखलाई पाकिस्‍तान सरकार, बालाकोट को लेकर उगला जहर, जानें क्‍या बोली

इस्लामाबाद: इंडियन एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तान की हालत तब खराब हो गई, जब भारत ने उसकी ओर अपनी 9 मिसाइलें घुमा दी। अगर पाकिस्तान अभिनंदन को न छोड़ता तो उसपर यह फायर भी हो जातीं। पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने अपनी नई किताब में इससे जुड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे को लेकर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने किताब में लिखी बातों को आश्चर्यजनक बताया। पाकिस्तान का विदेश विभाग इन बातों को फर्जी करार देने में लगा है।

विदेश विभाग ने कहा कि एक प्रोफेशन राजनयिक की ओर से इस तरह का बयान आना आश्चर्यजनक है। पाकिस्तान की विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि उन्होंने बिसारिया की किताब को नहीं पढ़ा है। उन्होंने सिर्फ मीडिया में इसके बारे में रिपोर्टें देखी हैं। आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान ने बेशर्मी के साथ पुलवामा हमले को एक ड्रामा और राजनीतिक गेम बताया। जबकि 14 फरवरी 2019 को हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

पीएम से बात करना चाहते थे इमरान
अपनी किताब में बिसारिया ने लिखा कि अभिनंदन को कैद करने के बाद 9 भारतीय मिसाइलें पाकिस्तान की ओर कर दी गई। पाकिस्तान की सरकार इस बात से डरी थी कि कहीं भारत हमला न कर दे। किताब में बिसारिया ने लिखा कि भारत में तैनात पाकिस्तान के तत्कालीन हाईकमिश्नर सोहेल महमूद ने उन्हें आधी रात में फोन किया। उन्होंने बताया कि इमरान खान पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं। उन्होंने इसके बारे में दिल्ली को सूचना दी

डरा हुआ था पाकिस्तान
डरे हुए तब के प्रधानमंत्री इमरान खान सीधे पीएम मोदी से बात करना चाहते थे। बिसारिया ने पाकिस्तान को बाद में बताया कि पीएम मोदी अगले कुछ घंटे तक व्यस्त हैं। इसके बाद उन्हें फोन नहीं आया। पीएम मोदी ने इसे बाद में कत्ल की रात बताया था। हालांकि पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय इस बात को चाहे जितना झुठलाना चाहे, लेकिन उनके डरे होने की पोल पाकिस्तानी सांसद पहले ही खोल चुके हैं। पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने संसद में कहा था कि पाक आर्मी चीफ के पैर कांप रहे थे, पसीने से गीले थे और तब के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इसे (अभिनंदन को) जानें दें, क्योंकि 9 बजे भारत का हमला हो जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button