खेल

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान हार

न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उसने नेशनल बैंक स्टेडियम में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस हार से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप की कमजोरियां उजागर हो गईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 320 रनों का पहाड़ खड़ा किया और मेजबान पाकिस्तान को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान टीम 260 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 107 रनों की पारी खेली। उनका साथ देने आए डेवन कॉनवे (10) जल्द आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमस का बल्ला शांत रहा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। डैरेल मिचेल के बल्ले से भी सिर्फ 10 रनों की पारी निकली। 73 रनों पर न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिर गए थे।

सर्वाधिक रन पांचवें नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने नाबाद रहते हुए 118 रन बनाए। अंत में छठे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी भी खेली। आखिरी 10 ओवर में 113 रन बने।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की तरफ से सउद शकील (6) और बाबर आजम (64) ने पारी की शुरुआत की। शकील के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर कप्तान मोहम्मद रिजवान (3) भी कुछ खास नहीं कर पाए।

चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फखर जमान (24) और सलमान अली अघा (42) ने पारी को जरूर संभाला, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए खुशदिल शाह (69) ने बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट विलियम ओ’रूर्के और मिचेल सैंटनर ने चटकाए। उनके अलावा मैट हैरी को दो, मिचेल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ को एक-एक सफलता हाथ लगी। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार चौथी हार है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button