मध्यप्रदेश

कटनी में बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में बकरियां चराते समय हुआ हादसा

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आने वाले बड़वारा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामजी सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है, रामजी बकरियां चराने के लिए पास के खेत में गया हुआ था, तभी अचानक उसके ऊपर बिजली गिर गई। 

इस घटना में झोपड़ी में खड़ी दो महिलाएं भी झुलस गई हैं, तत्काल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा इलाज के लिए भेजा गया है। महिलाओं का नाम अर्चना और राधा है दोनों महिलाएं झोपड़ी में खड़ी हुई थीं अचानक उनके ऊपर बिजली गिर गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button