छत्तीसगढ़

एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर में गरम मैटेरियल से भरे ट्राली के टूटने से क्रैन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

रायगढ़। रायगढ़ पूर्वांचल स्थित एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव के एसएमएस यूनिट में पिछली रात हुए गरम मैटेरियल से भरे ट्राली के टूटने से क्रैन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई. . ऑपरेटर बिहार प्रांत का रहने वाला है. 

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात ठेका कर्मचारी बिहार प्रांत का महौली गांव दरभंगा जिले का निवासी मोहम्मद कमरे आलम, जो प्लांट में पिछले 10 सालों से क्रेन ऑपरेटर का काम करता था, एसएमएस यूनिट में प्रोडक्शन मैटेरियल को ट्राली में लोड कर रहा था, तभी ट्राली अचानक टूट गई, और उसमें भरा गरम मैटेरियल क्रेन के ऊपर गिर गया. यह मटेरियल इतना गर्म था कि क्रेन में भी आग लग गई. आग लगने पर कमरे आलम अपने को बचाने क्रेन से नीचे छलांग लगाई. लेकिन वह वह नीचे गर्म राख और लिक्विड में गिर गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. लाश का पंचनामा कर आज पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक का भाई शाहनवाज भी एमएसपी प्लांट में ही काम करता है. मृतक के भाई ने बताया कि एमएसपी प्रबंधक 8 लाख रुपए का मुवावजा दे रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button