छत्तीसगढ़

अवैध बिल्डिंग पर चल रहा था OYO होटल, निगम की टीम ने किया सील

 बिलासपुर. न्यायधानी के बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी फेस-1 में निगम की बिना अनुमति तीन मंजिला भवन बनाकर OYO होटल चलाया जा रहा था। पार्षद रेखा पांडेय की शिकायत के बाद निगम ने इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया है।

यह बिल्डिंग गायत्री केडिया की है, बिल्डिंग मालिक OYO का बोर्ड लगाकर यहां अवैध रूप से होटल संचालित कर रहा था। बिल्डिंग का नक्शा निगम से पास नहीं कराया गया। बावजूद इसके यहां 17 कमरों वाला होटल तैयार कर लिया गया था। यहां लंबे समय से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा था।

पार्षद रेखा पांडेय ने मामले की शिकायत निगम कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद जब निगम की भवन शाखा ने स्थल निरीक्षण किया तो पता चला कि होटल का संचालन अवैध है। पहले यहां ओयो का बोर्ड भी लगा हुआ था, लेकिन विरोध के बाद इसे हटा दिया गया। फिर भी होटल का संचालन जारी था। निगम कमिश्नर के आदेश पर भवन शाखा की टीम ने अब होटल को सील कर दिया है। निगम की टीम ने मौके पर उपस्थित स्टाफ से पूछताछ भी की, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button