छत्तीसगढ़

गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा सरगुजा का ऑक्सीजन पार्क

रायपुर, 14 मार्च 2024
सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है।

इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button