जेवर एयरपोर्ट से आएगी नौकरियों की बहार.. इन लोगों की बढ़ेगी डिमांड, मिलेगी अच्छी जॉब्स

ग्रेटर नोएडा के पास बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब लगभग तैयार है. यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर भारत के कनेक्टिविटी नेटवर्क को मजबूत करेगा, लाखों लोगों के लिए रोजगार के दरवाजे खोल देगा. यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदल सकता है.
शिखा ब्रह्मभट्ट ने बताया है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिये रोजगार के कितने दरवाजे खुल जाएंगे. शिखा ब्रह्मभट्ट एक लेखिका है और उन्हें एविएशन हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में 15 सालों का अनुभव है. इसके अलावा वे इमेजवीबर एयरहोस्टेस ट्रेनिंग एकेडमी की फाउंडर हैं. आइए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट कितने युवाओं के लिए किस तरह की नौकरियों के अवसर लेकर आया है.
एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की जरूरत होगी. हवाई यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित एटीसी ऑफिसर और टेक्नीशियन की आवश्यकता होगी. इसमें हवाई यातायात की निगरानी, विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग की समन्वय की जिम्मेदारी शामिल है. इसके अलावा विमानों की लोडिंग/अनलोडिंग, बैगेज हैंडलिंग, और विमान की सफाई और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ में कर्मचारियों की जरूरत होगी. इसमें रैंप ऑपरेटर, बैगेज हैंडलर, और मार्शलर जैसे पद शामिल हैं.



