मनोरंजन

OTT Adda: ‘पंचायत 3’ से ‘आश्रम 4’ तक, इन वेब सीरीज के सीक्वेल के लिए हो रहे हैं उतावले, जल्द देंगी ओटीटी पर दस्तक

मनोज बाजपेयी की ‘फैमिली मैन’ हो या फिर जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ ऐसी कई वेब सीरीज हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन सीरीज के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। देशभर में इनकी चर्चा हुई है।

इन शोज को लेकर दीवानगी ऐसी है कि हर बार नए सीजन की डिमांड होती है और यही वजह है कि इतना प्यार मिलने के बाद मेकर्स भी फैंस की ख्वाहिश को पूरा करते हैं। तो आप जिन सीरीज के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।

मिर्जापुर 3
पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर मिर्जापुर के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। दोनों को ही लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं दूसरे सीजन की कहानी ऐसे मूमेंट पर खत्म हुई, जिसने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए, जिसके बाद लोगों को तीसरे सीजन का बेस्ब्री से इंतजार है। बता दें, तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी चुकी है, लेकिन इसकी तय तारीख अभी मालूम नहीं है। ट्रेलर या टीजर पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज का तीसरा सीजन जून 2024 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

असुर 3
ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसे काफी पसंद किया गया था। शो में अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा और शारिब हाशमी जैसे स्टार्स नजर आए थे।

दिल्ली क्राइम 3
पहले पार्ट की कहानी एक लड़की से गैंगरेप की थी। दिल्ली पुलिस ने इस केस की कैसे तहकीकात की थी, ये करीब से दिखाया गया। दूसरे पार्ट में मल्टीपल मर्डर की कहानी दिखाई गई। अब इसका अलगा पार्ट जल्द ही रिलीज होने जा रहा है।

फैमिली मैन सीजन 3
फैमिली मैन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे राज एंड डीके ने क्रिएट किया है। ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। शो में प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल और सनी हिंदुजा जैसे स्टार्स नजर आए थे। दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु ने दमदार एक्टिंग की थी। अब तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कहानी कोरोना वायरस महामारी और चाइना अटैक से ताल्लुक रखेगी।

आश्रम 4
बॉबी देओल की क्राइम ड्रामा सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। इनको काफी पसंद किया गया था। सीरीज का डायरेक्शन प्रकाश झा ने किया है। आप इसे एमएक्स प्लेयर ऑरिजनल पर देख सकते हैं। कास्ट में बॉबी देओल, अदिति पोहानकर, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स हैं। फैंस को चौथे सीजन का इंतजार है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button