मनोरंजन

‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे फ्राइडे किया कमाल, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के उड़ा दिए परखच्चे

शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘ओ’रोमियो’ को थिएटर में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं और काफी हाईप के बाद भी य़े फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. शॉकिंग बात ये है कि अच्छी शुरुआत और लीड एक्टर्स की सॉलिड परफॉर्मेंस के बावजूद ये फिल्म अपनी रफ़्तार बनाए रखने में नाकाम रही है और शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस एक्शन थ्रिलर के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन कितनी कमाई की है.

‘ओ’रोमियो’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ’रोमियो’ से उम्मीदें काफी ज्यादा थी. कमीने, हैदर और रंगून के बाद ये शाहिद कपूर संग उनकी चौथी फिल्म है. हालांकि ‘ओ’रोमियो’ लोगों से इतना कनेक्ट नहीं कर पाई. फिल्म में लोगों को उतनी इमोशनल डेप्थ नहीं नजर आई जितनी उम्मीद थी. इसी के साथ ये कलेक्शन के मामले में पिछड़ गई. यहां तक कि सिनेमाघरों में 8 दिन गुजारने के बाद भी ये 50 करोड़ी नहीं बन पाई है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ’रोमियो’ ने 8.5 करोड़ से खाता खोला था और इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 47.1 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘ओ’रोमियो’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 49.35 करोड़ रुपये हो गई है.

ओ’रोमियो’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘ओ’रोमियो’ ने वर्ल्डवाइड ठीक ठाक कमाई कर ली है. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक इसने दुनिया भर में 75.80 करोड़ की कमाई कर ली है. टीम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैंस को थैंक्यू करते हुए लिखा है, “शुक्रिया, इस मोहब्बत और यकीन के लिए हम ओ’रोमियो को दुनिया भर में मिल रहे प्यार से खुश हैं.”

ओ’रोमियो’ ने मर्दानी 3 को दी मात
‘ओ’रोमियो’ की कमाई में 8वें दिन बेशक गिरावट आई लेकिन ये बॉर्डर 2 के बाद इस साल की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि इसने रिलीज के 8वें दिन 49 करोड़ की कमाई कर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 के 22 दिनों के कलेक्शन 46.49 करोड़ को मात दे दी है. 

ओ’रोमियो’ के बारे में
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. और सपोर्टिंग कास्ट में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल शामिल हैं. 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस एक्शन थ्रिलर को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे. फिल्म में स्टार कास्ट की एक्टिंग और डायरेक्शन की तारीफ़ हुई, लेकिन स्क्रीनप्ले आम दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button