छत्तीसगढ़

ओवरहेड टैंक में उतरकर वाल्व ठीक कर रहा ऑपरेटर की डूबने से मौत

 दुर्ग। हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क ऑपरेटर दुर्गेश ठाकुर पानी से भरे टंकी के अंदर वॉल्व सुधारने का काम कर रहा था। इसी बीच वॉल्व के ठीक होते ही पानी के प्रेशर ने ऑपरेटर को खींच लिया, जिससे वह मेन पाइप लाइन में जाकर फंस गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और टीम के दो सदस्य टंकी के अंदर उतरे और डीप ड्राइविंग के जरिए मृतक दुर्गेश ठाकुर को बाहर निकाला। 32 वर्षीय मृतक दुर्गेश ठाकुर कबीरधाम के ग्राम बांदा का रहने वाला था और निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

फिलहाल ऑपरेटर के शव को सुपेला अस्पताल लाया गया है। यहां पहुंचे उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्गेश जब टंकी के अंदर वॉल्व ठीक करने उतरा था तब सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। एसडीआरफ प्रभारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पैर पानी के तेज बहाव के कारण पाइप में फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button