छत्तीसगढ़

राइस मिल में पाइप गिरने से ऑपरेटर की मौत 

धमतरी: नवागांव खुर्द के राइस मिल में काम के दौरान पाइप गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर राइस मिल में काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूर का नाम रमेश नेताम है. मजदूर मिल में ऑपरेटर के रुप में काम कर रहा था. 25 फरवरी को काम के दौरान मजदूर के ऊपर लोहे का पाइप गिर पड़ा. साथी मजदूरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रुद्री पुलिस ने मजदूर की मौत पर राइस मिल के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

राइस मिल में मजदूर की मौत: मृतक मजदूर के साथियों के मुताबिक रमेश नेताम रुद्री का रहने वाला था. 51 साल का रमेश नेताम राइस मिल में लंबे वक्त से काम कर रहा था. रमेश मिल के मशीन को ऑपरेट करने का भी काम किया करता था. हादसे के दिन मशीन को ऑपरेट करने दौरान पाइप उसके ऊपर आकर गिर गया. आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया. 26 फरवरी को रमेश की मौत इलाज के दौरान हो गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button