राष्ट्रीय

Operation Mahadev: भारतीय सेना ने लिया बदला, पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकवादी ढेर

Operation Mahadev: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. 26 मासूमों की निर्मम हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया. सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए. मारे गए दो आतंकवादी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे.

श्रीनगर में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पहलगाम हमले में शामिल दो आतंकवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हुए, जिनकी पहचान सुलेमान, यासिर और अली के रूप में की गई है. सुलेमान और यासिर पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल थे.

चारों तरफ से घेरकर आतंकवादियों को मार गिराया गया

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. इलाके में अतिरिक्त बलों को लगाया गया और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज की गई. सेना के जवानों ने चारों तरफ से आतंकवादियों को घेर लिया और तीन को मार गिराया. ऑपरेशन अब भी जारी है.

तीन महीने के अंदर सेना ने लिया बदला

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में घुमने गए पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. लोगों से धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी गई. जिसमें 26 मासूमों की मौत हो गई. उसे हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को अपनी सीमा में रहते हुए तबाह कर दिया. भारत के हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और फिर भारत पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया. जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया.-अरविंद कुमार मिश्रा

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button