छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा. मोबाइल की दुकान में इलेक्ट्रिक काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है. यह घटना चांपा के मोबाइल दुकान की है.

जानकारी के मुताबिक, चाम्पा सदर बाजार के अग्रवाल मोबाइल की दुकान में तीनों लड़के इलेक्ट्रिक काम कर रहे थे. इस दौरान इलेक्ट्रिक बॉक्स उठाते समय करंट की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए चाम्पा nkh हॉस्पिटल लाया गया, जहां एक युवक को डाक्टर ने किया मृत घोषित कर दिया. मृतक आशु खान भटगांव का रहने वाला है. वहीं घायल रमाकांत पटेल और इब्रार खान का उपचार जारी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button