मध्यप्रदेश

जमीन को लेकर चली फरसा – कुल्हाड़ी… एक की मौत

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज तहसील के मृगवास थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबाचक गांव में रविवार को एक जमीन विवाद ने भयानक रूप ले लिया, जिसके चलते परिवार के भीतर हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में मृतक के दो भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दिल दहला देने वाली घटना मीणा समाज के एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई। 

जानकारी के अनुसार, चार बीघा जमीन की जबरन जुताई को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को तनाव इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फरसे और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में रामलखन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके भाई अरविंद मीणा और भारत मीणा, साथ ही पिता प्रेम नारायण मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस घटना के तुरंत बाद घायलों को कुंभराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल प्रेम नारायण मीणा ने बताया कि उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही पुलिस को विवाद की आशंका की सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही सानई चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हमलावर पक्ष की तलाश जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button