जरा हट के

स्टेज पर दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए दंग, देख लोग बोले…

Groom attitude viral video: शादियों में अक्सर कोई न कोई अनोखा और मजेदार मोमेंट कैमरे में कैद हो ही जाता है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर दूल्हे (Dulha swag viral video) की हरकत ने सबको चौंका दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही थीं, तभी दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर सभी मेहमान हैरान रह गए. 

क्या है इस वायरल वीडियो में? (Groom stage entry viral 2025)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे होते हैं. दुल्हन शर्माते हुए बड़े ही प्यार से दूल्हे को माला पहनाती है, लेकिन इस बीच दूल्हा अलग ही तेवर दिखाते हुए एटीट्यूड के साथ दुल्हन को माला फेंककर पहनाता है. इसके बाद वो सोफे पर बैठ जाता है. एक पैर को दूसरे पैर पर चढ़ाकर अलग ही ‘हीरोगिरी’ दिखाते इस दूल्हे ‘राजा’ को देखकर…वहां मौजूद लोग मुंह टेढ़ा करने लगते हैं. अगले ही पल दुल्ह…दूल्हे के पैर छूती है. इस बीच आशीर्वाद देने की जगह वह हाथ बांध लेता है. इसके बाद फिर से वो उसी एटीट्यूड के साथ सोफे पर बैठ जाता है. 

यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक्स पर इस शादी के वीडियो को @ItsAashu_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर कोई मौज ले रहा है, तो कोई दूल्हे की हरकतों पर गुस्सा जता रहा है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, भाई तो फुल एटीट्यूड दिखा रहा है. महज 43 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘कार बोलकर बाइक दे दिया होगा शायद.’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button