छत्तीसगढ़

दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, बदमाशों ने घर में लगाई आग, घरवालों ने भागकर बचाई जान, गाड़ियों को भी किया चकनाचूर

रायपुर। राजधानी रायपुर के सकरी गांव में दिवाली की रात जमकर बवाल हुआ. जुआ खेलने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद बदमाशों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया और एक घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में हुई. दिवाली की रात क्षेत्र के आउटर इलाके में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे, तभी उनका आपस में विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. मारपीट में घायल हुए लोगों ने किसी तरह मोहल्ले में छिपकर अपनी जान बचाई.

बदमाशों ने घर में लगाई आग

बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो बाहर नहीं आए, तो उन्होंने घर में आग लगा दी. आग से घर के एक कमरे में सामान जलकर राख हो गया, लेकिन परिवार के सदस्य धुएं की चपेट में आने से पहले ही बाहर भाग गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button