मनोरंजन

चौथे शनिवार ‘धुरंधर 2’ ने उड़ा दिए गर्दे, बॉक्स ऑफिस हुई पैसों की बारिश

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाया हुआ है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. चौथे शनिवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर…

चौथे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथेन शनिवार को 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली. शुक्रवार को जहां फिल्म ने 7 करोड़ कमाए थे अब शनिवार को फिल्म उससे डबल कमाई की है. फिल्म को 24.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

बता दें कि फिल्म के 24 वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने शनिवार को 13.50 करोड़ की कमाई कर ली है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 1068.92  करोड़ हो गया है.

‘धुरंधर 2’ वीक वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया. मालूम हो कि फिल्म ने दुनियाभर में 1691.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 411.5 करोड़ कमाए. फिल्म ने 1279.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 1068.92 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

फिल्म की बात करें तो इसे आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म में राकेश बेदी को भी खास रोल मिला है. हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना लाइमलाइट में आ गए थे. फिल्म में वो रहमान डकैत के रोल में थे. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button