छत्तीसगढ़

उप जेल में बंद कैदी की मौत पर परिजनों ने मारपीट और समय पर इलाज न कराने का लगाया गंभीर आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  पेंड्रा रोड उप जेल में बंद एक कैदी की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर उसके साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है. जिला अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया. वहीं जेल प्रशासन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की रात को पुलिस ने अशोक सोनकर (23 वर्ष) को चोरी के आरोप में पकड़ा था. जब जेल में उससे मिलने जाते थे तो वह बताता था की उसे खांसी आती है. जब परिजनों ने दवाई देने की बात कही तो जेल की अधिकारियों ने कहा कि हम उसका दवा-दारू करवाएंगे, डॉक्टर यहां हैं. लेकिन उसके दवाई लेने नहीं दिए. मामले में उप जेल प्रहरी सेवक राम सोनकर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10-11 बजे बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई. उसे उलटी हो रही थी. इसकी सूचना पर उप जेल प्रहरी ने तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने के निर्देश दिए. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर दवाई दिया गया. वहीं डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर करने की बात कही. क्योंकि कैदी को ब्लॉकेज जैसे समस्या थी. जिसके बाद उसे सिम्स ले जाने की तैयारी चल ही रही थी की उसकी मौत हो गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button