शनिवार को पीपल के पेड़ के पास करें ये काम, शनिदेव दूर करेंगे सारे दुख, अच्छा वक्त होगा शुरू

Peepal Ke Ped Ke Upay : हिंदू धर्म में शनिवार का दिन विशेष रूप से न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना गया है। ऐसे में भक्त इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि शनिवार को शनिदेव और बजरंगबली के साथ-साथ पीपल के पेड़ की पूजा करना भी बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा, शास्त्रों में पीपल के पेड़ के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें शनिवार के दिन करने से आपको जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज हम आपको इनमें से कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें पीपल के पास करना लाभकारी होता है और आपके जीवन में तरक्की रास्ते खुल सकते हैं व समस्त दुखों से निजात मिलती है। आइए विस्तार से जानें ये चमत्कारी उपाय…
ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम करने का उपाय
शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ इस दिन पीपल के पेड़ के पास एक छोटा उपाय करना भी लाभकारी हो सकता है। स्नानादि करके साफ वस्त्र पहनें और पीपल के पास अपने दोनों हाथों को स्पर्श करते हुए 108 बार ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करने से जातक को शनि ग्रह के साथ-साथ अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभावों से भी राहत मिल सकती है। माना जाता है कि शनिवार को पीपल के पास इस उपाय को करने से व्यक्ति को भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा भी प्राप्त हो सकती है। साथ ही, जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है।
धन लाभ के लिए करें यह उपाय
इसके लिए शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर लें और फिर एक लोटा जल में थोड़ा दूध और गुड़ मिलाएं। आप इस जल में कुछ काले तिल के दाने भी डाल सकते हैं। इसके बाद, पीपल के वृक्ष की जड़ में इस जल को अर्पित करें और फिर, कम से कम 7 बार परिक्रमा करें। इस दौरान ‘ओम शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप भी जरूर करें। इस उपाय को करना बहुत फलदायी माना जाता है। अगर आप विधि-पूर्वक शनिवार को यह काम करते हैं, तो इससे जीवन खुशियों से भर सकता है और शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। पीपल के वृक्ष के पास इस उपाय को करने के बाद जीवन में सफलता और धन लाभ की कामना भी अवश्य करें। इससे आर्थिक तंगी से निजात मिलती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
जीवन से कष्ट दूर करने का उपाय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार को शाम के समय शनिदेव की पूजा के साथ-साथ पीपल के वृक्ष की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। इसके लिए सूर्यास्त के समय साफ वस्त्र धारण करने के बाद पीपल के पेड़ की जड़ के पास जल जरूर अर्पित करें। अब एक सरसों के तेल का दीपक भी वहां प्रज्वलित कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। अगर आपके जरूरी कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं, तो शनिवार के दिन यह आसान उपाय जरूर आजमाएं। इससे बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं और जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।
जीवन में सफलता पाने का उपाय
सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। अब मन और दिमाग शांत करके श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को हर शनिवार के दिन करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और बजरंगबली की कृपा से जीवन में सफलता हासिल हो सकती है। माना जाता है कि शनिवार को पीपल के वृक्ष के पास हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन के भय से मुक्ति मिल सकती है और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कर्ज से मुक्ति और करियर में उन्नति का उपाय
शास्त्रों में शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करना भी विशेष रूप से फलदायी माना गया है। इसके लिए आप शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ पीपल के वृक्ष के नीचे किसी जरूरतमंद या गरीबों को काले तिल, काले रंग के वस्त्र आदि दान कर सकते है। ऐसा करने से व्यक्ति को भारी से भारी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है शनिवार को पीपल के वृक्ष के पास इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में उन्नति हासिल हो सकती है। साथ ही, घर का माहौल सदैव खुशनुमा बना रहता है।



