राष्ट्रीय
राम मंदिर के आयोजन पर गौतम अदानी ने कहा, ‘ये ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार’

उद्योगपति गौतम अदानी ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर कहा है कि ये ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनेगा.
उन्होंने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “ आज के शुभ अवसर पर जब अयोध्या मंदिर का द्वार खुलेगा तो ये ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार साबित होगा. यो आयोजन भारत के समुदायों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के शाश्वत धागे से बांधेगा.”
आज अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गयी.
इस अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुए.
आयोजन में देश की तमाम हस्तियां शामिल हुई हैं.
आयोजन के एक दिन बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.



