अंतर्राष्ट्रीय

ऑन माइक फंस गए ट्रंप-मेलोनी ! व्हाइट हाउस में जेलेंस्की-पुतिन पर सीक्रेट बातचीत लीक 

Washington: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। शांति वार्ता के लिए ट्रंप ने पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उसके बाद व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमीर जेलेंस्की  और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक की।  इससे पहले उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  से मुलाकात की, फिर व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक की। इसे एक तरह की त्रिपक्षीय वार्ता  माना जा रहा है। लेकिन इस अहम मीटिंग से पहले ऐसा वाकया हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, नेता भूल गए कि उनके माइक ऑन हैं और उनकी हल्की-फुल्की बातचीत रिकॉर्ड हो गई, जो अब लीक होकर चर्चा का विषय बन चुकी है।

“मेरे लिए वोलोदिमीर ठीक हैं”
सोमवार को व्हाइट हाउस में जब यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात चल रही थी, ट्रंप जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ (मर्ज)  से बोले-“कैसे हैं आप? सब बढ़िया? आप अच्छे लग रहे हैं।” पास ही बैठी इटली की प्रधानमंत्री  जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुराते हुए बोलीं- “मेरे हिसाब से ये (मर्ज) बहुत लंबे हैं।” इस पर ट्रंप ने हंसते हुए हामी भरी और मेलोनी ने कहा-“मेरे लिए वोलोदिमीर (जेलेंस्की) ठीक हैं।” 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button