ज्योतिषी

21 मार्च को सिद्धि योग का शुभ संयोग, कर्क और सिंह समेत इन राशियों पर रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

कल यानी 21 मार्च को चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि का संयोग बना है और कल के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है। ऐसे में कल के दिन गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। इस पर कल शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह उच्च राशि मीन में मालव्य राजयोग बना रहे हैं और इन सब के बीच कल सिद्धि योग का भी संयोग बना है। ऐसे में कल देवी लक्ष्मी की कृपा का विशेष लाभ पाएंगे कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातक। साथ ही जानिए कल 21 मार्च के उपाय।

कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा और आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में आपको फायदा होगा। आप अपने करीबियों से भी मिलेंगे और ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। बिजनस करने वालों की कमाई बनी रहेगी, लेकिन आपको गुस्से पर काबू रखना होगा।

कल कन्या राशि के लोगों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा दिन है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके रिश्तों में आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने से आपका मन खुश रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा मेहनत करने से बचें। आप किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। आपको दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। प्रेम के मामले में भी कल का दिन आपके लिए शानदार है। आपको अपने प्रेमी से प्यार और खुशी मिलेगी। आप दोनों के बीच प्रेम और भी गहरा होगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां दस्तक देंगी। आर्थिक रूप से भी कल का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से उपहार भी मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक रूप से आपको लाभ होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य भी आपका साथ देगा। भाइयों से रिश्ते अच्छे रहेंगे और आर्थिक लाभ की भी संभावना है। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा और परिवार के सहयोग से परेशानियां दूर होंगी और संतान से खुशी मिलेगी, लेकिन उनकी गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। बिजनस करने वालों के लिए भी कल का दिन फायदेमंद रहेगा।

कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आप खुश रहेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मदद मिलने से आपको खुशी होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल वालों से भी फायदा हो सकता है। किसी का व्यवहार आपको भावुक कर सकता है। एक नई रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। आप धार्मिक कामों में भी भाग ले सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button