ज्योतिषी

शुक्रवार को कपूर के टोटके, इनमें से एक भी आजमा लें तो महालक्ष्मी की कृपा से जीवनभर रहेंगे मालामाल

Kapoor Ke Totke : हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन विशेष रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, शास्त्रों में सप्ताह के हर दिन के लिए उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिन्हें बहुत असरदार माना जाता है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार के दिन कपूर के टोटके कर लें, तो इससे जीवन में चल रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कई संकटों से छुटकारा मिल सकता है। आइए विस्तार से जानें शुक्रवार को किस्मत चमकाने वाले कपूर के टोटके

घर से नकारात्मकता दूर करने का टोटका

अपने घर से नकारात्मकता दूर करने और सकारात्मकता लाने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ एक आसान टोटका भी किया जा सकता है। इसके लिए शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा व आरती करने के बाद एक छोटे पात्र में कपूर, लौंग और तेज पत्ता जलाएं। अब इसके धुएं को पूरे घर में दिखाएं और फिर, बची हुई राख को घर से कहीं दूर लेजाकर फेंक दें। शुक्रवार को शाम के समय इस टोटके को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस एक छोटे से टोटके से घर में शांति का माहौल बना रहता है।

शुक्रवार को धन प्राप्ति का टोटका

अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो हर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी करें। इसके अलावा, धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को एक लाल रंग के साफ वस्त्र में लाल गुलाब, लौंग और कपूर को बांध लें। अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। साथ ही, हर सप्ताह इस पोटली को बदलते हैं। कपूर के इस टोटके को शुक्रवार के दिन करने से पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, कपूर यह टोटका विधि पूर्वक करने से जातक माता लक्ष्मी की कृपा से धनवान बन सकता है।

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कपूर का टोटका

शुक्रवार के दिन रात के समय सोने से पहले एक पात्र में कपूर, दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता रखें। अब इसे अपने बिस्तर के नीचे रातभर रखा रहने दें। इसके बाद, अगले दिन सुबह सभी सामग्री को घर के बाहर जलाकर इसकी राख को कहीं दूर नदी में प्रवाहित कर दें। शुक्रवार के दिन इस टोटके को करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आने लगती है। अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़े या मनमुटाव होते रहते हैं, तो इस टोटके को एक बार जरूर आजमाएं। इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आती है और दोनों के बीच का प्रेम बढ़ता है। साथ ही, शुक्रवार को कपूर का यह टोटका करने से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गृह क्लेश दूर करने का टोटका

अगर आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है, तो शुक्रवार के दिन एक कपूर का एक आसान और असरदार टोटका आजमा सकते हैं। इसके लिए शाम के वक्त माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और इस दौरान एक कपूर को घी में डुबोकर जलाएं। हर शुक्रवार के दिन इस टोटके को जरूर करें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और गृह क्लेश से भी निजात मिल सकती है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन पूजा के समय कपूर को घी में डुबोकर जलाने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

किस्मत बदलने वाला कपूर का टोटका

कई बार कड़ी मेहनत और लाख प्रयास करने के बाद भी हमारे हाथ कामयाबी नहीं लगती है। शास्त्रों में इसके पीछे कई कारण बता सकते हैं। ऐसे में अपनी किस्मत चमकाने के लिए आप शुक्रवार के दिन कपूर का विशेष टोटका आजमा सकते हैं। इसके लिए शाम को माता लक्ष्मी की पूजा के बाद एक लाल रंग के साफ वस्त्र में 2 कपूर, गुड़हल का फूल और 5 लौंग बांध लें। अब इस पोटली को चुपचाप किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। शुक्रवार को यह टोटका करने से जातक की सोई किस्मत चमक सकती है और करियर में तरक्की हासिल होती है। माना जाता है कि इस टोटके से कारोबार और नौकरी में भी सफलता हासिल हो सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button