व्यापार

ओला के शेयर ने पकड़ी ऐसी स्पीड कि लग गया अपर सर्किट, 3 दिन में 30% का उछाल, क्या दांव लगाने का अच्छा मौका?

नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर इस हफ्ते फर्राटे मार रहे हैं। बुधवार को इसमें ऐसी तेजी आई कि सीधे 20 फीसदी के अपर सर्किट को छू गया। हालांकि बाद में कुछ गिरावट आई। बावजूद इसके इसने एक दिन में ही निवेशकों की चांदी कर दी। इस हफ्ते 3 दिनों में इस शेयर में करीब 30 फीसदी उछाल आ चुका है। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 18.96% बढ़कर 53.32 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 53.78 रुपये पर पहुंच गया था।

निवेशक GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में होने वाले बदलावों पर ध्यान दे रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि जीएसटी में बदलाव से लोग फिर से पुरानी कारों की तरफ जा सकते हैं। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक में कुछ सुधार के संकेत भी दिख रहे हैं। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार दिवाली तक कई वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी की दरें कम करने की योजना बना रही है। रॉयटर्स के अनुसार, छोटे कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% करने का प्रस्ताव है।

इस साल बड़ी गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर इस साल काफी गिरे हैं। साल 2025 में ये 40% से ज्यादा गिर चुके हैं। पिछले 12 महीनों में इनमें करीब 63% की गिरावट आई है। ओला के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण इसकी बिक्री में कमी रही। दरअसल, साल के शुरुआत में ऐसे कई मामले आए थे जब ग्राहकों ने ओला स्कूटर में खराबी की शिकायत की थी। स्कूटर की सर्विस को लेकर भी कंपनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। पिछले हफ्ते यह 40 रुपये से भी नीचे आ गया था।

3 दिन में आई तेजी

ओला के शेयर में इस हफ्ते के तीन दिनों में जबरदस्त तेजी आई है। गुरुवार को यह शेयर 41.32 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद मार्केट 3 दिन बंद थी। सोमवार को यह तेजी के साथ खुला, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा। सबसे ज्यादा तेजी मंगलवार और बुधवार को रही। ऐसे में यह शेयर इन तीन दिनों में करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button