छत्तीसगढ़

भारी बारिश से SECL की खदान में भरे पानी का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी तेज बहाव में फंसे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरा लापता

 कोरबा। एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के गोदावरी ब्लाक में भारी बारिश से SECL की खदान में भरे पानी का निरीक्षण करने पहुंचे तेज बहाव में एक अधिकारी के बह जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि बीते 3 घंटे की तेज बारिश के बाद खदान में जलभराव हो गया। सूचना के बाद खदान का निरीक्षण करने के लिए 2 अधिकारी रवाना हुए लेकिन तेज बहाव में बह गए. इस दौरान एक अधिकारी ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचा ली, जबकि दूसरा अधिकारी बह गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर बिलासपुर से एचडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है जो अधिकारी को ढूंढने घटना स्थल की ओर रवाना हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button