छत्तीसगढ़

कवासी लखमा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर दिया बयान, कहा- खुद को डॉन समझते थे अब बन गए बिल्ली…

रायपुर.  लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. रायपुर लोकसभा सीट से शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता और अब संसद में पहुंचने के बाद उनके मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर भी चर्चा तेज है. वहीं बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री और सांसद पद से इस्तीफे को लेकर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब डॉन बिल्ली बन गए हैं.

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में अंदरूनी मामला शुरू हो गया है. बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने न घर का रखा और ना ही घाट का. 

डॉन बिल्ली बन गए : कवासी लखमा

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, कि बृजमोहन अग्रवाल खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब डॉन (बृजमोहन अग्रवाल) बिल्ली बन गए हैं.विष्णुदेव सरकार उनको कहीं का नहीं छोड़ने वाली है. वह न विधायक बन पाएंगे और न ही सांसद.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button