छत्तीसगढ़

अब श्रमिकों को एक क्लिक में जारी होगी योजनाओं की राशि, श्रम मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

रायपुर. श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले श्रमिकों को को अब एक क्लिक में योजनाओं की राशि जारी होगी. राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है. इससे हितग्राहियों को बार–बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इस पर श्रम मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द एक ऐसी प्रणाली बनाएं, जिससे हितग्राहियों को एक क्लिक में उनके खाते में राशि पहुंच सके. बैठक में अलरमेल मंगई डी सचिव श्रम विभाग, सविता मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल समेत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत अब ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कोचिंग मिलेगी. वर्तमान में 10 जिलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है. ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे श्रमिक परिवार के बच्चे जो कोचिंग करना चाहते हैं, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि पांचों संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित किया जाएगा. बोर्ड की बैठक में अन्य राज्य जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत कल्याणकारी श्रमिक योजनाएं संचालित की जा रही है, उनकी समीक्षा कर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में सहमति दी गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button