छत्तीसगढ़

अब वैश्विक बाजार में महकेगी बस्तर की इमली, ‘दंडकारण्य फूड्स’ यूनिट से बदलेगी हजारों परिवारों की तकदीर

सुकमा। सुकमा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। कच्चा मोड़ पर स्थापित ‘दंडकारण्य फूड्स’ यूनिट अब बस्तर की इमली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की ओर कदम बढ़ा रही है। करीब 64 लाख की लागत से आधुनिक मशीनों के साथ इमली प्रसंस्करण यूनिट की शुरुआत की गई है। इस यूनिट में इमली को प्रोसेस कर पेस्ट, सॉस और अन्य वैल्यू-एडेड उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिससे इसकी बाजार में कीमत और मांग दोनों बढ़ेगी।

राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी, 41°C पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट 

बिचौलियों से मुक्ति, ग्रामीणों को सीधा लाभ

इस पहल से अब बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी। स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को ₹1 करोड़ की राशि दी गई है, जिससे वे सीधे ग्रामीणों से इमली खरीद सकेंगी। इससे किसानों और संग्राहकों को उचित मूल्य मिलेगा।

5000 परिवारों को मिलेगा लाभ

इस परियोजना से करीब 5000 परिवारों की आजीविका में सुधार होने की उम्मीद है। ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

 सुकमा में विज्ञान की नई उड़ान, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साइंस पार्क बना नवाचार का केंद्र 

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

इस यूनिट में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी है, जो न केवल उत्पादन कार्य में शामिल हैं बल्कि प्रबंधन में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

‘दंडकारण्य फूड्स’ बनेगा नया ब्रांड

‘दंडकारण्य फूड्स’ के तहत तैयार उत्पाद अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना है। इससे सुकमा की इमली को एक ब्रांड पहचान मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button