महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मंत्री नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ी, संजय राउत की शिकायत पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी

मुंबई: महाराष्ट्र में अपने फायरब्रांड बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। मुंबई की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से जुड़ा है। राउत ने 2023 में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ दायर की गई मानहानि की एक शिकायत के सिलसिले में भाजपा नेता के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक गैर जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने पिछले महीने मामले की सुनवाई में उपस्थित न होने पर राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। दो जून को सुनवाई के दौरान भाजपा नेता ने पेशी से स्थायी छूट का अनुरोध करते हुए एक अर्जी दायर की थी।


कोर्ट ने छूट देने से किया इंकार

गुरुवार को मुंबई की कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (मजगांव अदालत) ए. ए. कुलकर्णी ने उन्हें स्थायी छूट देने से इनकार कर दिया और गैर-जमानती वारंट जारी किया। गैर जमानती वारंट पर रिपोर्ट के लिए मामले को 18 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भी, अदालत ने मामले की सुनवाई में उपस्थित न होने पर राज्य के कोंकण क्षेत्र से भाजपा विधायक राणे के खिलाफ कई वारंट जारी किए थे। नितेश राणे बीजेपी में हैं तो वहीं उनके भाई नीलेश राणे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हैं। नितेश के पिता और पूर्व सीएम नारायण राणे भी बीजेपी में हैं।

क्या है पूरा मामला
मई 2023 में पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने राउत को कथित तौर पर एक सांप कहा था और दावा किया था कि वह उस साल जून तक ठाकरे को छोड़कर (अविभाजित) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दायर कर नितेश राणे के खिलाफ कथित अपमानजनक और सरासर झूठी टिप्पणी के लिए कार्रवाई की मांग की थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button