खेल

अभिषेक शर्मा की एक और ताबड़तोड़ पारी… तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं आसपास

लखनऊ: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले सिर्फ आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज ही बना पाए थे। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन बनाने के साथ-साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक ने 4000 रन बनाने का कारनामा 166.05 के स्ट्राइक रेट से हासिल किया है। अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक भी लगाए हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने सनराइर्स को कई मैच जिताए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जगह मिल गई है।

आंद्रे रसेल की बराबरी की

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब उनका नाम आंद्रे रसेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कम से कम 4,000 रन बनाकर 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट हासिल की है। इस लिस्ट में फिन एलन सबसे ऊपर हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 170.93 है। आंद्रे रसेल 168.84 की स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा 166.05 की स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


टिम डेविड (160.97) और कोलिन डी ग्रैंडहोम (155.62) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रसेल ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 9,175 रन बनाए हैं। अभिषेक अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स के लिए 12 मैचों में 484 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 204.22 रही, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा थी। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसमें आईपीएल का सबसे बड़ा टीम स्कोर (287/3) भी शामिल है। उन्होंने सबसे तेज 200 रनों तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी बनाया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button