स्वास्थ्य

Nita Ambani : 3 चीजें छोड़ कर कंट्रोल किया वजन और शुगर, डाइट में सिर्फ 1 चीज

डेस्कः नीता और मुकेश अंबानी देश के पावरफुल कपल है। इस जोड़ी को एक साथ 40 साल हो गए हैं और एनिवर्सरी के मौके पर उनके लिए बंटी महाजन ने 6 टायर वाला वंतारा थीम केक डिजाइन किया जो काफी पसंद किया जा रहा है। डेल केक्स.इन ने इस खूबसूरत केक की वीडियो भी शेयर की थी।

नीता अंबानी की शादी को 40 साल हो गए हैं और वह 60 प्लस है। इस उम्र में भी वह गजब की स्टाइलिश हैं। नीता अंबानी जिस भी इवेंट में जाती हैं अपने फैशन सेंस से अच्छे अच्छों को फेल कर देती हैं लेकिन सिर्फ फैशन ही नहीं अपनी फिटनेस और ब्यूटी को लेकर भी वह अलर्ट रहती है। अमीर लोग क्या खाते हैं और कैसे खुद को यंग दिखाते हैं इस बारे में तो जानने की उत्सुकता बहुत से लोग रखते हैं। नीता अंबानी के चाहने वाले भी हमेशा से ये जानना चाहते हैं नीता क्या खाती है और क्या लगाती है? चलिए आज नीता अंबानी की ही इटिंग हैबिट्स आपको बताते हैं।

नीता अंबानी की फिटनेस का राज हैल्दी ब्रेकफास्ट

पहले तो बता दें कि नीता अंबानी की अबकी और पहले की लुक में जमीन-आसमान का फर्क है। नीता अंबानी जितनी फिट अब है वह पहले ऐसी नहीं थी। उन्होंने अपने वजन को काफी कंट्रोल किया जिसका सारा श्रेय उनके खान-पान और लाइफस्टाइल डिसेप्लीन को जाता है। कितनी भी बिजी हो नीता अंबानी के दिन की शुरूआत मॉर्निंग वॉक से ही होती है। वह रोज एक घंटा सैर जरूर करती हैं। यह बात हम सब शुरू से सुनते आए हैं कि ब्रेकफास्ट कितना जरूरी है। बस नीता भी अपने ब्रेकफास्ट पर पूरा ध्यान रखती है। वह नाश्ता सही समय पर खाती है और स्ट्रीक्ड फूड प्लान करती हैं जिसमें जूस, नट्स, बीटरूट जैसी हैल्दी चीजें ही होती है।

बीटरूट का जूस और हरी सब्जियों का प्लैटर

बीटरूट का जूस पीती है। ये जूस ब्लड प्रैशर के लेवल को मेंटेन रखता है, स्टेमिना बढ़ाता है और कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नीता अंबानी हर तरह की लिक्विड डाइट लेती हैं जिससे बॉडी हाइड्रेट रखने, टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद मिलती है और चेहरे पर गजब का नेचुरल ग्लो आता है। लंच में उबली हरी सब्जियों का प्लैटर उनकी डाइट में जरूर होता है। ये सब्जियां शरीर को विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन्स बी जैसे कई पोषक तत्व देती है। वेजिटेबल जूस और सूप ये सब चीजें स्किन पर एजिंग साइन नहीं आने देती। उनकी डिनर सबसे हल्का होता है। इसमें भी ज्यादातक स्प्राउट्स, हरी सब्जियां और सूप ही होता है। नीता अंबानी की डाइट में सिर्फ उबली चीजें ही होती हैं। वह शुगर, मैदा और प्रोसेस्ड फूड बिलकुल भी नहीं खाती। तभी तो उनका वजन और शुगर लेवल दोनों ही कंट्रोल में रहता है। 

वर्कआउट बहुत जरूरी

वर्कआउट कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। नीता अपने बिजी शेड्यूल में वर्कआउट के लिए समय निकालती हैं। हाल ही में नीता अंबानी की योग करते की वीडियो भी वायरल हुई थी। वह योगा करती हैं, स्विमिंग करती हैं और कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज भी रूटीन से करती हैं। जो लोग कहते हैं कि नीता ने खुद को ज्वां और फिट कैसे रखा है वह भी नीता अंबानी की इटिंग हैबिट को फॉलो कर सकते हैं। मैदा, शुगर और प्रोसेस्ड फूड छोड़कर खुद को फिट बना सकते हैं। शुगर छोड़ने से आपकी स्किन पर गजब का ग्लो आता है और आपका मेटाबॉलिज्म लेवल भी बूस्ट होता है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button