निफ्टी में लगातार 10वें दिन गिरावट

मुंबई. मंगलवार को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में मंगलवार को 36 अंकों की गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स 96 अंक गिरकर 72,990 के स्तर पर आ गया है। ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.31 फीसदी गिरा, वहीं आईटी इंडेक्स में 0.90 फीसदी की गिरावट रही। मीडिया में 2.37 फीसदी और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.56 फीसदी की तेजी रही। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी चढ़े। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.20 फीसदी की गिरावट रही।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.28 फीसदी गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी ऊपर बंद हुआ। 3 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। तीन मार्च को अमरीका का डाओ जोंस 1.48 फीसदी गिरकर 43,191 के स्तर पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 में 1.76 फीसदी और नैस्डेक कंपोजिट में 2.64 फीसदी की गिरावट रही। चार मार्च, 2025 से मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लागू हो रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में पांच अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ।



