छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी कारोबारी की अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को

 बिलासपुर।  हाई कोर्ट में मंगलवार को ब्लैक स्मिथ कंपनी के कारोबारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और अनुरागी धाम के कर्ता-धर्ता कारोबारी केके श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

दरअसल, ब्लैक स्मिथ कंपनी के कारोबारी केके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ रायपुर पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी का जुर्म दर्ज किया है. केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को 500 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का ठेका दिलाने का वादा किया था, जिसके बदले में कंपनी ने 15 करोड़ रुपए दिए, लेकिन कोई ठेका नहीं मिला. ठगी का मामला सामने आने के बाद, कंपनी के मालिक अर्जुन रावत ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. तब से श्रीवास्तव और उनकी पत्नी फरार हैं. केके श्रीवास्तव ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है. मामले में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि… इट इज ए ह्यूज फ्रॉड… पहले भी याचिका लगाकर वापस ली गयी है.

इस पर श्रीवास्तव के वकील ने कहा कि वो दूसरा मामला था. उन्होंने एफआईआर की तारीख और घटना की तारीखों की ओर कोर्ट का ध्यान दिलाते हुए अंतरिम राहत की मांग की. जिस पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने केस डायरी आने पर ही अगली सुनवाई का आदेश देते हुए सुनवाई की तारीख 7 अक्टूबर तय की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button