New Rules 2026: 1 जनवरी से महंगी गैस, कार और हवाई टिकट, लेकिन कुछ चीजें हुई सस्ती, जानें पूरी जानकारी

नए साल की शुरुआत से ही आम आदमी की जिंदगी में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर हमारे रोजमर्रा के खर्च, यात्रा और वित्तीय फैसलों को प्रभावित करेंगे। इस महीने कुल छह बड़े फैसले होने जा रहे हैं, जिनका असर आम नागरिक की जेब, खरीदारी और यात्रा पर पड़ेगा। सबसे पहले, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए तक बढ़ गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट और होटलों के लिए लागत बढ़ जाएगी। इसके अलावा, कारों की कीमतों में 2-3% तक बढ़ोतरी समेत कई बड़े बदलाव हुए।
सबसे अहम बदलाव केंद्र सरकार का 8वां वेतन आयोग है, जो कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों को बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर, ये छह बड़े फैसले जनवरी 2026 में आम आदमी की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे।
- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1691.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1580.50 थी। मुंबई में भी इसकी कीमत 111 रुपए बढ़कर ₹1642.50 हो गई है। इससे रेस्टोरेंट और होटलों में खाना बनाने की लागत पर असर पड़ सकता है।
कारों के दाम बढ़े
1 जनवरी से कई कार कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं। इसमें हुंडई, MG, निसान, रेनॉ, मर्सिडीज-बेंज और होंडा जैसी कंपनियां शामिल हैं। ज्यादातर कारों के दाम 2–3% तक बढ़े हैं। उदाहरण के लिए:
- मर्सिडीज-बेंज (C-Class, E-Class, GLC, GLE) – 2% बढ़ी
- निसान (मैग्नाइट) – 3% बढ़ी
- MG मोटर (हैकर, एस्टर, ZS EV) – 2% बढ़ी
- हुंडई इंडिया (क्रेटा, i20, वेन्यू) – 0.6% बढ़ी
- रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी
12 जनवरी से IRCTC अकाउंट में आधार लिंक न होने पर यात्रियों को रिजर्व टिकट बुक करने में परेशानी होगी। नियम के अनुसार, जो लोग अपना अकाउंट आधार से लिंक नहीं करेंगे, वे सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसका मकसद फर्जी अकाउंट्स को रोकना और असली यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध कराना है।
एविएशन फ्यूल सस्ता, हवाई टिकट में राहततेल कंपनियों ने एविएशन फ्यूल के दाम घटाकर दिल्ली में ₹92,323 प्रति किलोलीटर कर दिए हैं। इससे एयरलाइन कंपनियों की ऑपरेशनल लागत कम होगी और हवाई टिकट सस्ते होने की संभावना है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी दाम घटे हैं।
- आठवें वेतन आयोग की तैयारी
- महीने में कुल असर



