छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार का दौरा करेंगे नए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज के लोगों से करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़़ में कल मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उनके मंत्री बनाने पर सतनामी समाज में खुशी का माहौल है। वहीं आज साय मंत्रिमंडल में नए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बलौदाबाजार का दौरा करेंगे।

बता दें कि, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सुबह अपने निज निवास भंडारपुरी धाम जाएंगे जहां वे सतनामी समाज और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भंडारपुरी से गिरौधपुरी धाम जाएंगे।

गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री बनाए जाने पर गिरौधपुरी में मत्था टेकने जाएंगे। मालूम हो कि, मंत्री बनने के बाद गुरु खुशवंत साहेब पहली बार गिरौधपुरी जाएंगे। उनके मंत्री बनने के बाद कल राजभवन के बाहर समर्थक और सतनामी समाज के लोग जमकर नारे लगाते रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button