व्यापार

New GST Rates: दूध, दही, पनीर और घी हो रहा सस्ता तो क्या 22 से काजू, बादाम और पिस्ता भी होगा सस्ता?

नई दिल्ली।  New GST Ratesकेंद्र सरकार ने दिवाली से पहले आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। न्यू जीएसटी रेट के तहत अब रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें सस्ती हो जाएंगी। खाने-पीने से लेकर शैंपू और घरेलू उपकरणों तक सब कुछ सस्ता हो रहा है। दूध, दही, पनीर और घी से लेकर बहुत सी चीजें सस्ती हो रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों के मन में एक सवाल यह है कि क्या काजू, बादाम और पिस्ता महंगा या फिर सस्ता हो रहा है? आखिर 22 सितंबर से इस पर कितना जीएसटी लगेगा? आइए जानते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर 2025 को जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और स्लैब में बदलाव की घोषणा की थी। New GST Reforms के तहत ज्यादातर चीजे 5% और 18% वाले स्लैब में आ गई हैं। कई तरह की खाने-पीने की चीजों पर अब 0% या शून्य जीएसटी लगेगा और यहां तक कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर भी कोई कर नहीं लगेगा। सरकार ने लगभग 400 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की है।

22 सितंबर से क्या महंगा होगा काजू, बादाम और पिस्ता?

अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध अब GST फ्री है, जबकि मक्खन, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क पर 5% GST लगेगा। पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफ़ी, प्रिजर्व्ड मीट, कॉर्नफ्लेक्स और रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसी चीजों पर अब केवल 5% कर लगेगा। बादाम, काजू, पिस्ता और इसी तरह के सूखे मेवों पर कर 12% से घटकर 5% हो गया है।

हम सबको पता है कि 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। दूध, दही, पनीर और घी की तरह  काजू, बादाम और पिस्ता पर भी GST कम हुआ है। 22 सितंबर से ये सस्ते मिलने लगेंगे। नवरात्रि में काजू, बादाम और पिस्ता का भी व्रत में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्या ये सस्ते होंगे? तो जवाब है हां। 22 सितंबर से काजू, बादाम और पिस्ता सस्ता हो रहा है। 22 सितंबर 2025 से काजू, बादाम और पिस्ता की कीमत महंगी नहीं हो रही है। बल्कि इनकी भी कीमत कम हो रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button