‘कभी पूरा नहीं, पर अब खाली भी नहीं’, पापा राकेश रोशन के 76वें जन्मदिन पर लाडले ऋतिक रोशन ने किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने अपने पिता के लिए ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं थ्रोबैक फोटोज के साथ उन्होंने कुछ दिल छू जानेवाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छे गुरु होने के लिए, जिसकी कोई उम्मीद कर सकता है। मैं गर्व और मजबूती से खड़ा हूं, क्योंकि मैं आपका बेटा हूं।’
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और हिन्दी सिनेमा की दुनिया के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने शनिवार को अपने पिता और डायरेक्टर राकेश रोशन के 74वें जन्मदिन के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्टर ने उनके साथ बिताए कुछ पुराने पलों को शेयर किया है। इस पोस्ट पर लोगों के इमोशंस भी खूब बिखर रहे हैं।
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट में कई पुरानी तस्वीरें शामिल हैं, जो उनके करियर के शुरुआती दौर की हैं। पहली तस्वीर में ऋतिक ब्लैक डेनिम जैकेट और ब्लू कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं, जो उनकी पहली फिल्म कहो न प्यार है के सेट से ली गई है। उनके हाथ में क्लैपरबोर्ड है, जिस पर फिल्म का नाम और शूटिंग की तारीख लिखी हुई है। इस तस्वीर में ऋतिक के साथ राकेश रोशन खड़े हैं। उन्होंने ऋतिक के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। यकीनन ये झलक बाप-बेटे के बीच के मजबूत रिश्ते को दिखाता है।
मोहनीश बहल भी पुलिस की वर्दी में दिख रहे
अन्य तस्वीरों में से एक में ऋतिक रोशन और उनके परिवार के लोग जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। केक के आसपास लोग ताली बजाते दिख रहे हैं और ऋतिक केक काटते हुए अपने पिता को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक्टर मोहनीश बहल भी पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। यह लुक उनके फिल्म के किरदार से जुड़ा हुआ है।



