छत्तीसगढ़

पड़ोसी का बछड़ा बार बार घर में घुसता था, की हत्या 

र्ग\भिलाई: छत्तीसगढ़ की ट्वीन सिटी में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस शहर में गायों की संख्या बहुतायत है. सड़क पर अक्सर गाय भैंस घूमते हुए नजर आ जाते हैं. रिहायशी इलाकों में अक्सर घर का गेट खुला रहने पर गाय, बछड़े घर में घुस जाते हैं. ऐसी ही एक घटना सुपेला में रहने वाले व्यक्ति को नागवार गुजरी और उसने बेजुबान बछड़े की हत्या कर दी.

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने घटना के बारे में बताया- “भारत माता चौक कृष्णानगर सुपेला निवासी प्रदीप कुमार (24 वर्ष) ने थाने में आकर उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में गाय पालने का काम करता है. 25 फरवरी को उसकी गाय का बछड़ा गायब हो गया. काफी ढूंढन के बाद भी वह नहीं मिला, ना ही देर रात तक घर पहुंचा. इस पर उसने घर में लगे सीसीटीवी की जांच की.

फुटेज देखने पर पता चला कि गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले संतू टंडन के घर चला गया था जो वापस नहीं आया. उसी फुटेज में संतू टंडन साइकिल से बोरी में बांधकर बछड़े को ले जाता दिखाई दिया. जिसके बाद प्रदीप कुमार सुपेला थाने पहुंचा और उसके बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button